Sunday 14 June 2020

5 Best Hindi motivational story

5 Best Hindi motivational story 


आज आप पढ़ेंगे मोटिवेशनल कहानियां(Motivational story) हिंदी में। यह पोस्ट पांच कहानियों का संग्रह है। पांचो  कहानिया प्रेरणा से भरी हुई हैं।


5 Best hindi motivational story,motivational story in hindi,motivational story in hindi for kids,life story in hindi
motivational story

5 Best Hindi motivational story 


1. अपनी पहचान कैसे बनाएं

( Hindi motivational story for identity development )


एक प्रसिद्ध लेखक पत्रकार और राजनयिक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जो बेहद ही हंसमुख स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी है। उनकी पत्रकारिता देश ही नहीं अपितु विदेश में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने वैसे जगह पर भी पत्रकारिता की है जहां अन्य पत्रकारों के लिए संभव नहीं है।उनकी हसमुख प्रवृत्ति और हाजिर जवाब का कोई सानी नहीं है। एक समय की बात है पुष्पेंद्र एक सभा को संबोधित कर रहे थे , सभा में जनसैलाब उमड़ा था , लोग उन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से आए हुए थे।
जब वह अपना भाषण समाप्त कर बाहर निकले , तब उनकी ओर एक भीड़ ऑटोग्राफ के लिए बढ़ी। पुष्पेंद्र उनसे बातें करते हुए ऑटोग्राफ दे रहे थे। तभी एक नौजवान उस भीड़ से पुष्पेंद्र के सामने आया उस नौजवान ने उनसे कहा -” मैं आपका बहुत बड़ा श्रोता और प्रशंसक हूं , मैं साहित्य प्रेमी हूं , जिसके कारण मुझे आपकी लेखनी बेहद रुचिकर लगती है। इस कारण आप मेरे सबसे प्रिय लेखक भी हैं। मैंने आपकी सभी पुस्तकें पढ़ी है और आपके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारना चाहता हूं। किंतु मैं ऐसा क्या करूं जिससे मैं एक अलग पहचान बना सकूं। आपकी तरह ख्याति पा सकूं।”

ऐसा कहते हुए उस नौजवान ने अपनी पुस्तिका ऑटोग्राफ के लिए पुष्पेंद्र की ओर बढ़ाई।

पुष्पेंद्र ने उस समय कुछ नहीं कहा और उसकी पुस्तिका में कुछ शब्द लिखें और ऑटोग्राफ देकर उस नौजवान को पुस्तिका वापस कर दी।
इस पुस्तिका में यह लिखा हुआ था  –

” आप अपना समय स्वयं को पहचान दिलाने के लिए लगाएं ,
किसी दूसरे के ऑटोग्राफ से आपकी पहचान नहीं बनेगी।
जो समय आप दूसरे लोगों को लिए देते हैं
वह समय आप स्वयं के लिए दें। “

पुष्पेंद्र ने उस नौजवान को धन्यवाद दिया और सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी


2. स्वदेशी और आत्म सम्मान

( Motivational story in hindi for self respect )

यह उन दिनों की बात है , जब पूरे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा था। महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन में साथ देने के लिए जब भारतीय जनता को आवाज दी , सभी भारतीय एकमत से महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए। सभी भारतीय अपने – अपने अनुसार अंग्रेजों का बहिष्कार कर रहे थे , अंग्रेजी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहे थे। उनके द्वारा प्रायोजित हर उस चीज का बहिष्कार कर रहे थे जिससे अपनापन का आभास ना हो।
लोग जमी – जमाई सरकारी नौकरी भी छोड़ कर महात्मा गांधी के साथ खड़े थे।
उनमें से एक नाम मुंशी प्रेमचंद का भी है।
मुंशी प्रेमचंद , महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने के एक आह्वान से अपनी सरकारी नौकरी त्याग कर असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर जितना हो भी हो कर सके अग्रणी भूमिका निभाई , जगह – जगह आंदोलन किया , विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और घूम – घूम कर लोगों को प्रेरित किया।

Premchand hindi motivational story

प्रेमचंद के इस समर्पण भाव को देखकर लोग प्रभावित हो रहे थे। स्त्री – पुरुष सभी उनके प्रभाव में असहयोग आंदोलन में शामिल हो रहे थे और महात्मा गांधी के सपने को साकार कर रहे थे। तभी महिलाओं को भी इस आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल करने के लिए विचार किया गया। सभी ने सुझाव दिया प्रेमचंद की पत्नी इस संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएं सभी महिलाएं उनके नेतृत्व में अपना समर्थन देंगी।
काफी सोच विचार के बाद प्रेमचंद की पत्नी ने असहयोग आंदोलन में गृहणी होते हुए भी अग्रणी भूमिका  निभाई और अपने नेतृत्व में महिला मंडली का एक बड़ा दल खड़ा किया। आरम्भ में कुछ संकोच हुआ किंतु स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर लोगों में आत्मसम्मान की अनुभूति होने लगी। इसमें महिला मंडली का विशेष योगदान रहा , जिसने ना सिर्फ अपने घर परिवार के लोगों को प्रेरित किया बल्कि उनसे प्रेरित होकर पूरा भारत अंग्रेजों के विरुद्ध खड़ा हो गया , जिसने अंग्रेजों की नींव हिलाने का कार्य किया   
               
3.बिना परखे किसी पर टिप्पड़ी न करे 
(Dont,judge anyone)


 एक 24 साल का लड़का ट्रेन की खिड़की से बाहर देखकर चिल्लाया और अपने पापा से कहा…पापा, वो देखिये सारे पेड़ पीछे जा रहे है !पापा ने smile दिया और पास में बैठा एक couple उस लड़के की तरफ दया भावना दिखाते हुए देखा, इतने में लड़का फिर चिल्लाया…पापा, वो देखिये सारे बादल हमारे साथ भाग रहे हैं !उस couple से रहा नहीं गया और उस बूढ़े अदमी से कहा कि “आप इसे किसी अच्छे डॉक्टर को क्यूँ नहीं दिखाते?”बूढ़े अदमी ने हँसकर कहा, हम लोग अभी हॉस्पिटल से ही आ रहे हैं, मेरा लड़का बचपन से अंधा था और उसे आज ही अपनी आँख मिली है।

                               4.लग्न और आत्मविश्वाश 

(motivatonal story in hindi for selfconfidence)

विदुषी नाम की लड़की थी वह पड़ने लिखने में बहुत होशियार थी।  वह पढ़ लिख कर आगे बढ़ती रही उसे बचपन से ही क्रिकेट , फुटबॉल , व बॉलीबॉल आदि अनेक खेल खेलने का शौक था।


वह अभ्यास करती थी उसमे लगन था जिसके कारण वह एक राष्ट्रीय खिलाड़ी भी बन गई। विदुषी एक साधारण परिवार में जन्मी थी। धन के अभाव से उसने हार नहीं मानी , उसने कॉलेज से लॉ / वकालत  की परीक्षा भी पास कर ली । विदुषी की जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आया कि जब वह एक परीक्षा देने के लिए ट्रेन से जा रही थी। रास्ते में असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। विदुषी ने जब इसका पुरजोर विरोध किया तो , डाकुओं ने उसे ट्रेन से नीचे धकेल दिया। ‘

इस कृत्य से उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया।

इसके बावजूद विदुषी ने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर आगे बढ़ती रही।  विदुषी अपने भाग्य के भरोसे न रहकर पूरे जीवन में मेहनत करती रही। उसके नेक इरादे ने एक दिन एवरेस्ट की चोटी भी लांघ दी अपने देश भारत का झंडा एवरेस्ट की चोटी पर गर्व से लहराता हुआ। विदुषी और उसके जज्बे को सलाम कर रहा था।  तात्पर्य यह है कि जब आपने लगन व तपस्या की भावना रहती है तो आपके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता। जैसा कि विदुषी के साथ हुआ एक पैर ना होने पर भी।  उसने एवरेस्ट की दुर्गम में चोटी पर चढ़कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन  के आगे एवरेस्ट की चोटी भी राई के पहाड़ जैसी हो सकती है।

5.अपनी परेशानियो से सीखे 
(learn from your problem)


एक अदमी अपने सबसे पसंदीदा गधे के कहीं जा रहा था, रास्ते में वो गधा एक बड़े से एक गड्ढे में गिर गया।
उस गधे को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए उस इंसान बहुत मेहनत की लेकिन उसे बाहर निकाल नहीं पाया, काफी प्रयासों के बाद उस इंसान ने गधे को जिंदा दफना देने की सोची।
और वो उस गधे के ऊपर मिट्‍टी डालने लगा।
ऊपर मिट्‍टी पड़ने की वजह से गधे को वजन महसूस होने लगा और उसने अपना शरीर हिलाकर मिट्‍टी को नीचे गिरा दिया और उसके ऊपर खड़ा हो गया। वो अदमी मिट्‍टी डालता गया और गधा उसे नीचे गिराकर उस पर खड़ा होता गया।
अदमी जितना ज्यादा मिट्‍टी डालता गया गधा उतना ऊपर आता गया, और दोपहर तक वो गधा बाहर निकलकर घास खा रहा था।

ये भी पढ़े >>>>>50 struggle quotes in hindi

" उम्मीद करता हु दोस्तों पांचो मोटिवेशनल स्टोरी आपको बहुत पसंद आयी होगी और आपको इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा ,आपको पांचो कहानियों से बहुत प्रेणा मिली होगी। अगर आपके अपने कोई विचार है तो कमेंट बॉक्स में जरूर में दे। "

जीवन में असफलता के 10 कारण

जीवन में असफलता के 10  कारण (10 Reasons of Failure in life)


जीवन में असफलता के 10  कारण ,Failure in life quotes,failure in life stories,importance of failure in life
failure in life quotes


क्या आप बार-बार अपने जीवन में असफलता प्राप्त कर रहे हैं? क्या आप सोचने लगे हैं कि आपकी असफलता का मुख्य कारण आपका भाग्य है? अगर हाँ ! तो इस पोस्ट के द्वारा असफलता के 10 मुख्य कारण को पढ़ें और अपने जीवन में failure के सही कारणों को समझें।
हो सकता है कि आप अपने जीवन में कुछ पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाए हों। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही तरीके से कोशिश नहीं कर रहें हो । हमने इस post के द्वारा आप को असफलता के 10 मुख्य कारण के बारे में बताया है। 

"Obstruction are the piller of Success” 
इस कहावत का अर्थ है ! मुश्किलें ही सफलता के स्तंभ हैं


एक मनुष्य के सफलता के रास्ते में जितने ज्यादा जोखिम और कष्ट आते हैं वह इंसान अपने जीवन में उतना ही ज्यादा सफल इंसान बनता है। कुछ लोग बिना कोई कर्म किये ही अपने बिस्तर पर सोते सोते फल पाने का इंतेज़ार करते रहते हैं ।


ऐसे व्यक्ति कुछ नहीं बस अपने जीवन में सोते सोते सभी बड़े अवसरों को खो देते हैं । सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी महेनत की जरूरत है ! इसका कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता। 


जीवन में असफलता के 10 कारण  (10  Reasons for Failure in life)

निचे हमने असफलता के 10 मुख्य कारण के विषय में सभी पॉइंट्स को बताया है –

1. जीवन में लक्ष्य की कमी

सबसे बड़ा कारण है लक्ष्य(Goal) । जब तक आपके जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होगा आप कभी सफल नहीं हो सकते 

2. लोगों के सामने खड़े होने में डर

इस तरीके का मुश्किल तभी किसी के जीवन में आता है जब कोई व्यक्ति कुछ भी लोगों के सामने कहने के लिए डरता हो । इस प्रकार के लोगों को यह डर लगा रहता है कि कोई दूसरा इंसान उनकी बातों का बुरा न मान ले ।

3. जीवन में विनम्रता की कमी

जीवन में विनम्रता के बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं बन सकता । जीवन में सफलता के लिए हमें हमेशा कुछ न कुछ सिखने की चाह रखना चाहिए । अगर आप अपनी इस बात पर डटें रहेंगे की आप से ज्यादा होशियार और चालक दुनिया में कोई नहीं हैं तो आप गलत हैं ।

4. लोगों के साथ जुड़ने में असमर्थ

अगर आप जीवन में लोगों से दोस्ती  कर सकते उनसे आप जुड़ नहीं सकते ! चाहे दिल से हो, अपने भावनाओं से, अपने ज्ञान से हो या किसी भी कारण से तो आप जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते ।
जीवन में कोई भी व्यक्ति अकेला ही सफल नहीं बनता वह बहुत सारे व्यक्तियों को साथ ले कर ही सफल बनता है ।

5. किसी भी चीज पर बहस न करें पहले बातचीत पर ध्यान दें

इससे पहले हमने आपको बताया कि लोगों के साथ जुड़ने तथा लगातार बातचीत से कैसे आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हो । पर बातचीत करने के साथ-साथ यह भी जरूरी हैं कि आप बातचीत कर रहे हैं या बहस । बातचीत और बहस में एक बहु ही बड़ा फर्क है बहस में कभी भी किसी मुद्दे का हल नहीं निकलता जबकि सोच समझ कर बातचीत करने से सभी मुश्किलों का हल निकलता है ।

6. लक्ष्य को भूल जाना

कभी कभी हम अपने लक्ष्य(goal) के बारे में सोचते तो रहते हैं पर अपने लक्ष्य को पाने के रास्ते में होते नहीं हैं । अपने लक्ष्य के पथ से अलग हो जाने से आप कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते ।

7 . आत्म अनुशाशन कि कमी 

अनुशासन का सीधा सम्बन्ध आत्मनियंत्रण से है। आत्मनियंत्रण मतलब खुद को पूरी तरह से अनुशासित करके रखना। खुद को अनुशासित करना सबसे कठिन कार्य रहता है। लेकिन याद रखिये आप ही वो इंसान हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। शीशे के सामने खड़े होने पर आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त और अपना सबसे बड़ा दुश्मन एक साथ खड़ा नजर आयेगा। बेहतर होगा कि हम अपने नकारात्मक गुणों पर ज्यादा से ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश करें।

8 .टालमटोल की आदत 

टालमटोल की आदत एक भयानक बीमारी के समान है। क्योंकि यह इंसान के लिए सफलता के दरवाजों को बंद कर देता है। टालमटोल करने वाला बूढ़ा आदमी हर इंसान की छाया में खड़ा रहता है और इंतजार करता है कि कब उसे सफलता के अवसर को बिगाड़ने का मौका मिले।
हममें से अधिकांश लोग जीवन भर इसलिए सफल नहीं हो पाते क्योंकि हम किसी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले “सही समय” का इंतजार करते हैं। इंतजार मत कीजिये। समय कभी भी पूरी तरह से सही नहीं होगा… जहाँ आप खड़े हैं, वहीँ पर शुरू कर दीजिए और आपके पास जो औजार हैं उन्हीं से काम करना शुरू कर दीजिए। जब आप आगे बढ़ते जायेंगे तो बेहतर औजार आपको अपने आप मिलते जायेंगे। लेकिन बस आप अपने काम में टालमटोल मत कीजिये। आपका मन जिस कार्य को करना चाहता है, उसे करने की इजाजत दीजिए और वो करिये जो सचमुच आप करना चाहते हैं।।

9. अपर्याप्त शिक्षा

अर्ध ज्ञान या अपर्याप्त शिक्षा से कोई भी व्यक्ति अपने सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता । आपका अनुभव और ज्ञान ही सफलता का पहला कदम है । इसके बिना तो आप अपने सफलता के लिए यात्रा शुरू ही नहीं कर सकता ।
पहले अपनी शिक्षा को पूरी करें, अपने विषय पर पूरी तरह से अपना अनुभव होने के बाद ही अपना लक्ष्य तय करें और आगे बढ़ें ।

10. अहंकार और घमंड

अपने अन्दर इन दो चीजों अहंकार और घमंड को न लायें । इन दो चीजों से पूरी तरीके से दूर रहें क्योंकि इनके रहने तक आप कभी भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।

ये भी पढ़िए >>>>सफलता के 5 नियम 

" उम्मीद करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी ,असफलता के 10 कारण आपको समझ आ गए होंगे। आपके अपने कोई विचार हो तो कमेंट बॉक्स में हमे सुझाव अबश्य दे,धन्यबाद !

Tuesday 9 June 2020

50 Struggle quotes in hindi

50 संघर्ष  Quotes in hindi

"हेलो दोस्तों  संघर्ष के बिना इस जीवन में कुछ भी नहीं हासिल होता ,जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष बहुत आबश्यक है ,संघर्ष से ही जीवन में कामयबी मिलती है ,संघर्ष जितना कठिन होगा सफलता उतनी शानदार होगी। दोस्तों नीचे कुछ उद्धहरण (struggle quotes)दिए है ,जो आपको जीवन में संघर्ष में मोटीवेट करेंगे। "

50 struggle quotes in hindi,struggle and success,struggle sms in hindi,struggle status

Quotes:-1

बुद्धि जिसके पास है उसी के पास बल होता है – चाणक्य नीति
हाथी जैसे विशाल जानवर को एक छोटे से अंकुश से वश में किया जा सकता है ये इसी बात का प्रमाण है कि बुद्धि और तेज में ज्यादा शक्ति होती है।

Quotes:-2

अँधेरा चाहे कितना भी घना हो लेकिन एक छोटा सा दीपक अँधेरे को चीरकर प्रकाश फैला देता है वैसे ही जीवन में चाहे कितना भी अँधेरा हो जाये विवेक रूपी प्रकाश अन्धकार को मिटा देता है

Quotes:-3

वज्र पर्वत से बहुत छोटा है लेकिन वज्र के प्रभाव से बड़े से बड़े पर्वत भी चकनाचूर हो जाते हैं

Quotes:-4

नीम के पेड़ को अगर दूध और घी से भी सींचा जाये तो भी नीम का वृक्ष मीठा नहीं हो जाता, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी ज्ञान दे दो वो अपनी दुष्टता नहीं त्यागता

Quotes:-5

जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया, उस मनुष्य ने जीवन के दुखों पर काबू पा लिया

Quotes:-6

संकट के समय धैर्य धारण करना मानो आधी लड़ाई जीत लेना है

Quotes:-7

बिना कुछ किये ज़िन्दगी गुज़ार देने से कहीं अच्छा है ज़िन्दगी को गलतियां करते गुज़ार देना

Quotes:-8

पाप एक प्रकार का अँधेरा है, जो ज्ञान का प्रकाश होते ही मिट जाता है

Quotes:-9

क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है जब वह अपने आप को कमज़ोर और हारा हुआ पाता है

Quotes:-10

सफलता की कहानियां मत पढ़ो
उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा।
असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको
सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे।

Quotes:-11

लगातार हो रही असफलताओं से निराश नही होना चाहिये..
कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाभी ताला खोल देती है…..

Quotes:-12

पैर की मोच और छोटी सोच,
हमें आगे बढ़ने नहीं देती

Quotes:-13

दुनिया में सब चीज मिल जाती है,….
केवल अपनी गलती नहीं मिलती…..

Quotes:-14

अपनी कमियाँ पूरी दुनिया से छिपाइए, लेकिन अपनी कमियाँ कभी खुद से मत छिपाइए
अपनी कमियाँ खुद से छिपाने का मतलब होता है, अपने आप को खुद बर्बाद करना

Quotes:-15

शिखर पर पहुंचने से जयदा महत्ब्पूर्ण है ,की आप किस तरह चढ़ाई करते है। 

Quotes:-16

मुसीबत में अगर मदद मांगो तो सोच कर मांगना क्योकि…
मुसीबत थोड़ी देर की होती है और एहसान जिंदगी भर का..!!

Quotes:-17

ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ को बनाया

Quotes:-18

परिश्रम वह चाबी है जो सौभाग्य के द्वार खोलती है

Quotes:-19

मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए आपका अभिमान मर जाएगा

Quotes:-20

आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए आपका पत्थर दिल पिघल जाएगा

Quotes:-21

दांतों को आराम देकर देखिए आपका स्वास्थ्य सुधर जाएगा

Quotes:-22

जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए आपका क्लेश का कारवाँ गुज़र जाएगा

Quotes:-23

इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए आपको खुशियों का संसार नज़र आएगा

Quotes:-24

हाथ में घडी कोई भी हो, लेकिन वक़्त अपना होना चाहिए

Quotes:-25

मनुष्य को चाहिए कि दुराचारी, कुदृष्टि वाले, बुरे स्थान में रहने वाले और दुर्जन मनुष्य के साथ मित्रता न करें, क्योंकि इनके साथ मित्रता करने वाला मनुष्य शीघ्र ही नष्ट हो जाता है

Quotes:-26

विद्या के अलंकार से अलंकृत होने पर भी दुर्जन से दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि मणि से भूषित होने पर भी क्या सर्प भयंकर नहीं होता

Quotes:-27

शत्रु को सदैव भ्रम में रखना चाहिए । जो उसका अप्रिय करना चाहते हो तो उसके साथ सदा मधुर व्यवहार करो, उसके साथ मीठा बोलो । शिकारी जब हिरण का शिकार करता है तो मधुर गीत गाकर उसे रिझाता है, और जब वह निकट आ जाता है, तब वह उसे पकड लेता है

Quotes:-28

हम क्या कर चुके हैं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि अभी क्या करना बाकि है – मैरी क्यूरी

Quotes:-29

पेड़ कभी डाली काटने से नहीं सूखता
पेड़ हमेशा जड़ काटने से सूखता है……..
वैसे ही इंसान अपने कर्म से नहीं
बल्कि अपने छोटी सोच और गलत व्यवहार से हारता है…… !!!!

Quotes:-30


ध्यान रहे शिखर पर इंसान हमेशा अकेला होता है

Quotes:-31

आपके हाथों से कोई छीन सकता है लेकिन जो नसीब में है उसे कोई नहीं छीन सकता

Quotes:-32

आकाश से ऊँचा कौन – पिता
धरती से बड़ा कौन – माता

Quotes:-33

प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करने वाले लोग जीवन भर गिरते रहते हैं

Quotes:-34

दुःख में इंसान ईश्वर को याद करता है लेकिन सुख में इंसान ईश्वर को भूल जाता है।
अगर सुख में भी इंसान ईश्वर के करीब रहे तो दुःख ही क्यों हो

Quotes:-35

पैसे से बिस्तर खरीदा जा सकता है, नींद नहीं
पैसे से महल खरीदा जा सकता है लेकिन खुशियाँ नहीं

Quotes:-36

जो इंसान दूसरों का दुःख दर्द समझता है वही महापुरुष है

Quotes:-37

भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकते इसीलिए उन्होंने माँ को बनाया

Quotes:-38

“लोग क्या कहेंगे”- ये बात इंसान को आगे नहीं बढ़ने देती

Quotes:-39

मैं आप उस इंसान को ढूंढ रहे हैं जो आके आपकी मदद करेगा तो शीशे के सामने खड़े हो जाएँ आपको वो इंसान नजर आएगा जो आपकी मदद कर सकता है

Quotes:-40

सफलता का कोई पैमाना नहीं होता – एक गरीब बाप का बेटा बड़ा होकर ऑफिसर बने पिता के लिए यही सफलता है। जिस इंसान के पास कुछ खाने को ना हो वो सुख पूर्वक 2 वक्त की रोटियां जुटा ले ये भी सफलता है

Quotes:-41

कितने मूर्ख हैं हम भगवान के बनाए फलों को भगवान को ही अर्पण करके धन दौलत माँगने लगते हैं

Quotes:-42

धागा एक बार टूट जाये तो फिर से जोड़ने पर भी गाँठ पड़ ही जाती है उसी तरह रिश्ते एक बार टूट जाये तो फिर से जोड़ने में एक गाँठ बन ही जाती है

Quotes:-43

जो लोग दूसरों का भला सोचते हैं केवल उन्हीं का जीवन सफल है, अपने लिए तो जानवर भी जीते हैं

Quotes:-44

मुस्कुराहट मन का बोझ हल्का कर देती है

Quotes:-45

कामयाब होने वाले इंसान हमेशा खुश रहते हैं और जो खुश रहते हैं वही कामयाब होते हैं

Quotes:-46

गुस्सा करना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा ही है – क्यूंकि आप जिसपे गुस्सा करते हैं उससे ज्यादा आपका खुद का नुकसान हो जाता है

Quotes:-47

ज्ञानी इंसान कभी घमण्ड नहीं करता
और जिसे घमंड होता है ज्ञान उससे कोसों दूर रहता है

Quotes:-48

अमर वही इंसान होते हैं
जो दुनियां को कुछ देकर जाते हैं

Quotes:-49

हर सफलता संघर्ष से होकर गुजरती है
बिना संघर्ष के सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती

Quotes:-50

मुस्कुराना एक कला है
जिसने इस कला को सीख लिया वो जीवन में कभी दुखी हो ही नहीं सकते

ये भी पढ़े ....childhood quotes in hindi language>>>


" उम्मीद करता हु दोस्तों आपको संघर्ष के उदहारण  पसंद आये  होंगे  आपको ये उदहारण  संघर्ष में मोटीवेट करेंगे ,अगर आपके अपने कोई विचार है तो कमेंट बॉक्स  में जरूर बताये ,धन्यबाद "

Thursday 21 May 2020

childhood quotes in hindi

"Hello friends,आज मैं आपको बचपन की यादें ( childhood quotes)ताजा करने जा रहा हूँ, बचपन की मस्ती,बचपन की शैतानियां, बचपन के खेल-खिलौने आदि।जो सभी लोगों ने अपने बचपन में ज्यादातर किया होगा।तो बचपन की यादे ताजा करने के लिये इसे जरूर पढ़ें।"


childhood quotes in hindi ,chilhood status hindi,memory of childhood images
chilhood quotes


childhood quotes in hindi 

दोस्तों बचपन में  ना तो मोबाइल फ़ोन थे , ना तो  सोशल मीडिया लोग घर परिवार दोस्तों में समय ब्यतीत करते थे। तो आपकों हम कुछ बचपन की यादे नीचे बता रह है इन्हे जरूर पढ़े और  बचपन की यादें ताज़ा करे-

1.Social media or Mobile phones:-  दोस्तों  बचपन में सोशल मीडिया और मोबाइल फ़ोन  नहीं हुआ करते थे ,लोग  बहुत मज़े से मिल जुलकर जीवन काटते थे , अब लोगो के जीवन में मोबाइल फ़ोन  आ गया तो लोग ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर गुजरते है। बचपन में हम लोग परिवार के साथ समय ब्यतीत करते थे। दादा दादी से कहानिया सुनते थे ,अच्छी अच्छी बातें सीखते थे और उनके साथ खेलते थे और जबसे सोशल मीडिया  आ गया हम लोग घर परिवार से दूर हो गए है और हमारी जिंदगी में पहले जैसी रौनक नहीं रही। 

childhood quotes,bachapan quotes in hindi,bachpan shayri in two line

"ना कुछ पाने की आशा ना कुछ खोने का डर
बस अपनी ही धुन, बस अपने सपनो का घर
काश मिल जाए फिर मुझे वो बचपन का पहर"

2.Fast food :-  दोस्तों बचपन में फ़ास्ट फ़ूड नहीं हुआ करते थे हम लोग रोटी चीनी का रोल बनाकर ही खाकर बहुत खुश रहते थे और हमार स्वास्थय भी अच्छा रहता था ,लेकिन आजकल फास्टफूड के आने से ये हमारे जीवन का हिस्सा बन गया बिना फ़ास्ट फ़ूड के हमारा दिन नहीं कटता और फ़ास्ट फ़ूड हमारे सव्स्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक है ,लेकिन आज की पीढ़ी के लिए फास्टफूड बहुत जरूरी हो गया है..

chilhood memory poetry ,childhood quotes in hindi chilhood status in hindi

बचपन भी कमाल का था
खेलते खेलते चाहें छत पर सोयें
या ज़मीन पर
आँख बिस्तर पर ही खुलती थी !!





3.Friendship:- दोस्तों हमारे सोशल मीडिया पर तो हज़ारो लाखो दोस्त होंगे लेकिन आज के जमाने हमारे वास्तबिक दोस्त नहीं जो हमारे साथ खेले ,पढ़े और संकट की घड़ी में हमारा साथ दे। सोशल मीडिया पर हज़ारो लाखो दोस्त मात्र एक वहम हैं ,असली दोस्त वही है जो बास्तविक हो जो तुम्हारे काम आये तम उसके काम आओ इसीको मित्रता कहते है।  इसलिए जीवन में असली मित्र बनाये  जिसके साथ तम अपनी जीवन की समयस्याओ को साझा कर सको।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line

"काग़ज़ की कश्ती थी पानी का किनारा था,
खेलने की मस्ती थी ये दिल अवारा था।
कहाँ आ गए इस समझदारी के दलदल में,
वो नादान बचपन भी कितना प्यारा था।"


4.Games:- दोस्तों बचपन में तो हम बहुत सारे गेम्स खेलते थे ,जो वास्तविक होते थे हम उनसे ही  अपना मनोरंजन करते थे। लेकिन आजकल की दुनिया में हम मोबाइल में घुसे रहते है उनमे ही गेम्स खेलते है ,उनसे ही मनोरंजन करते जो की मानसिकता पर हानिकारक प्रभाव डालती है। बचपनब में हम लोग क्रिकेट ,भाग दौड़ ,स्टोन पेपर सिससर , प्लेइंग कार्ड्स  आदि गेम्स खेलते थे जिनसे हम मनोरजन करते थे और  इनसे हमलोग पर कोई दुष्प्रभाव भी न पड़ता था ,तो नीचे बचपन के कुछ गेम्स है जिनके बारे में बताने जा रहा हु -


a.Cricket:- दोस्तों बचपन में हम लोग अपने साथियो साथ क्रिकेट बहुत खेलते थे ,और जीवन का आनंद उठाते थे , आजकल के जमाने में लोग दूर रहना ही पसंद करते है जबकि बचपन में हम लोग इक्क्ठा होकर खूब क्रिकेट खेला करते थे।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line

"सुकून की बात मत कर ऐ दोस्त
बचपन वाला इतवार अब नहीं आता"

b.Pen fighting :- तो दोस्तों बचपन में हम लोग अपने साथियो साथ स्कूल में  पेन फाइटिंग गेम बहुत खेला करते थें ,और होने भाई बहनो साथ भी इस गेम्स का मज़ा लेते थे। लेकिन आज के दौर में ें गेम्स की कोई वैल्यू नहीं रह गयी है ,अब लोग मोबाइल ,सोशल मीडिया पर ही समय व्यतीत करते है।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line


c.Playing cards:-दोस्तों  बचपन में आप लोगो ने भी प्लेइंग कार्ड्स खूब खेले होंगे ,आज के दौर को देखते हुए लोग  बचपन जब भी यद करते होंगे ें गेम्स को जरूर याद करते होंगे। 

d.Stone paper scissor :-दोस्तों बचपन के लोकप्रिय गेम्स में एक गेम ये भी है जिसका नाम स्टोन पेपर सीज़र  है इसका भी आप लोगो ने बचपन में खूब लुत्फ़  उठाया होगा। 

5.Mother's love :- दोस्तों  जिंदगी का और बचपन का सबसे महत्वपूर्ण  हिस्सा माँ का प्यार होता है ,इससे बढ़कर दुनिया की कोई चीज़ नहीं होती है म.अगर आपको बचपन में माँ का प्यार  नहीं मिला तो  आप समझो आपने जीवन का सबसे लोकप्रिय हिस्सा खो दिया। माँ  का प्यार जीवन को धसरती पर ही स्वर्ग बना देता है। बचपन में माँ का डाटना ,फिर प्यार से मनाना और अपने हाथो से खाना खिलाना , अपनी गोद में सुलाना  आदि  ये सब हमारी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा हिस्सा होता है।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line

"बचपन में कितने रईस थे हम
ख्वाहिशें थी छोटी-छोटी
बस हंसना और हंसाना
कितना बेपरवाह था वो बचपन"


6.Grouping :- दोस्तों बचपन की यादें कुछ कमाल ही होती है जिन्हे सायद हम कभी भुला नहीं सकते जिंदगी की किसी न किसी मोड़ पे ये हमे यद जरूर आती  है। बचपन में हम लोग कभी अकेला नही मह्सूस नहीं करते थे क्युकी हमारे पास इतने दोस्त हुआ करते थे जो हमारे साथ खेलते कूदते नाचते लेकिन आज के जीवन में सोसल मीडिया पर हज़ारो लाखो दोस्त होने के बाद भी इंसान अपनेआप को अकेला ही मेहसूस करता है। क्युकी आज के दौर में  बचपन जैसी दोस्ती और ग्रुपिंग अब नहीं बची नाब लोग मतलब की दोस्ती रखते है।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line


"बचपन में न दोस्ती का मतलब पता था , न मतलब की दोस्ती थी "

7.School & College life :- दोस्तों बचपन में पहली बार स्कूल हर कोई रोकर ही गया होगा ,क्यकि बचपन में कोई स्कुल जाना नहीं चाहता और जब स्कूल कॉलेज का फेयरवेल यानि विदाई स्कूल को छोड़ को जाने टाइम होता है तो हम स्कूल या कॉलेज को छोड़ना नहीं चाहते क्युकी उससे हमारी बहुत यादें जुड़ चुकी होती है।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line in hindi

"तभी तो याद है हमे
हर वक़्त बस बचपन का अंदाज
आज भी याद आता है
बचपन का वो खिलखिलाना
दोस्तों से लड़ना, रूठना, मनाना"

दोस्तों जब बचपन में पहली बार स्कूल जाते तो नए दोस्त बनाना ,उनसे वाते करना जल्दी ही हम उनमे  घुल मिल जाते और उस स्कूल से हमारी यादें जुड़ती चली जाती जिसे फिर हम कभी उस स्कूल को छोड़ना नहीं चाहते उन साथियो को नहीं  छोड़ना चाहते। बचपन में हम लोग स्कूल में भी बहुत शैतानिया करते थे जैसे -दुसरो के टिफ़िन से खाना खाना , होम वर्क न करके लाना और टीचर्स से बहाना बनाना  ,टीचर्स की `चीड़ बनाना ,पड़ही के टाइम भी खाना खाना ,पानी पीने के बहाने पुरे स्कूल में घूमना आदि ये सब शैतानिया सभी बच्चे अपने बचपन में जरूर करि होगी।

childhood quote isn hindi ,chilhood status in hindi,bachpan shayri in two line in hindi

"अजीब सौदागर है ये वक़्त भी
जवानी का लालच दे के बचपन ले गया"

"दोस्तो उम्मीद करता हु आपको ये काफी पसंद आया होगा कुछ हद तक आपकी बचपन की यादें ताजा हुई होगी,बचपन की यादें पढ़कर अपने बचपन की यादें ताजा करे और इन्हें शेयर करे लाइक करे और कमेंट करे, धन्यबाद।"





Friday 8 May 2020

10 शायरी हिन्दी

" हेलो दोस्तो , आज आपको में हिंदी शायरी बताने जा रहा हु , ये शायरी  जो की  आपको बहुत पसंद आएगी ,तो जरूर पढियेगा   हिंदी  शायरी को  और इन्हे अपने जीवन में उतारकर देखे।  दोस्तों हमेशा एक चीज़  के बारे में ही नही सोचना किये , जीवन का आनंद लेने के लिए कुछ अलग भी पढ़ना किये। "

10 शायरी हिन्दी,best shayri,best shayri in world
hindi shayri

                           10  शायरी हिन्दी(Shayri in Hindi)

romantic shayri,hindi shayri in two line, shandar shayri hindi


                  1. दिया पयाम जो मैंने संभाल कर रखना

                    मेरे वतन में कदम देखभाल कर रखना।

                    ना कर सकेगा कोई हादसा तुम्हे जख्मी 

                तुम अपनी जान का सदक़ा निकाल कर रखना 





status hindi shayri,best shayri in hindi,10 शायरी हिन्दी





                     2.  दोस्ती गजल  है गुनगुनाने के लिए 

                        दोस्ती नगमा है सुनाने के लिए  


                    ये तो जजबा है जो सबको मिलता नहीं

                    हौसला किये दोस्ती निभाने के लिए।  



10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, best shayri in hindi
            



                     3.  जो मेरा था वो मेरा हो न पाया 

                  आँखों में आंसू भरे थे  पर मै  रो न पाया 

       एक दिन उन्होंने कहा  मुझसे , हम मिलेंगे  ख्वाबो  में 

             पर मेरी बदकिस्मती तो देखिये  तो उस रात मै   

                         खुसी के मारे  सो नहीं  पाया।  





10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, best shayri in hindi



                             

                    4.   मौसम कितने सुहाने हो गए 

                         रूठने के किस्से पुराने हुए 

                          चले औ एक पल के लिए  

                         तुम्हे  देखे ज़माने हो गए।  





10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, shandar shayri




                  5. खुल के हसना तो सबको आता है 


                          लोग तरसते है एक बहाने को। 


                       हुजूम -ऐ -गम  मेरी फितरत बदल सकती 

                           क्युकी मेरी आदत है मुस्कराने की। 



Hindi shayri,hindi shayri sad,hindi shayri image


                                      

                  6.  जिंदगी की हवाओ ने एक इशारा किया। 

                        मुझे मेरी जिंदगी का हवाला दिया 

                          बोली मुझसे , ऐ मुशाफिर !

                          खुल के जी ले  अपनी जिंदगी

                   खुदा ने तुझे एक अनमोल खजाना दान दिया। 





10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, shandar shayri



                        7.  किसी का दिल पे काबू  हो

                        यह मुमकिन हो ही नहीं सकता

                          किसी से कब हो मोहोब्बत 


                            कोई यह कह नहीं सकता।  



10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, shandar shayri



                                      

                    8.  नजर नजर में उतरना कमल होता है 

                       नफ़्स नफ़्स  में उतरना  कमल होता है 


                       बुलंदी पे पहुंचना   कोई कमाल नहीं 


                       बुलंदी  पे ठहरना कमाल होता है। 



10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, shandar shayri

    

                9.  कागज  पर हमने  जिंदगी लिख दी 

                आंसुओ को सींचकर हर खुसी लिख दी 


                      दर्द को जब लाया  लबो पर 


                  लोगो ने कहा  वाह क्या गजल लिख दी। 


10 शायरी हिन्दी,hindi shayri in two line, shandar shayri





                                                 

    10.  किसी  की नजरो  से नजरे  मिलना प्यार नहीं होता 

        किसी  के दिल  में  गुल खिलाना प्यार नहीं होता 


             प्यार तो एक सच्चाई यारो ,चाँद तारो को 


                   जमी पे लाने से प्यार नहीं होता।  


" दोस्तों ये थी हिंदी की 10  शायरी उम्मीद करता आपको पसंद आयी होगी , अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दे
जीवन को रोमांच करने के लिए जीतना मोटिवेशन की आबश्यकता होती , उतना ही जिंदगी को सुकून देने के लिए शायरी की आबश्यकता होती ,धन्यबाद। "